MP Board Result 2026: कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम यहाँ देखें (Direct Link)

MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा आयोजित सत्र 2025-26 की कक्षा 10वीं (High School) और 12वीं (Higher Secondary) की परीक्षाओं में सामील होने वाले लाखों छात्रों का इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा वार्षिक परीक्षाओं का परिणाम घोषित करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

हमारी वेबसाइट mpbsemponline.in पर आपको एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी, जैसे रिजल्ट कब आएगा, कैसे चेक करें, और मार्कशीट कहाँ से मिलेगी सबसे पहले प्राप्त होगी। इन सबकी पूरी जानकारी मिल जाएगी।

MP Board Result 2026: एक नज़र में (Quick Overview)

विवरणजानकारी
बोर्ड का नाममध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE)
परीक्षा का नामहाई स्कूल (10th) और हायर सेकेंडरी (12th) परीक्षा 2026
परीक्षा की तिथिफरवरी – मार्च 2026
रिजल्ट की संभावित तिथिअप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई 2026
रिजल्ट का मोडऑनलाइन (Online)
आधिकारिक वेबसाइटmpresults.nic.in / mpbse.nic.in

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब आएगा?

मध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं मार्च 2026 तक समाप्त हो चुकी हैं। साथ ही अभी हाल फिलहाल में कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य तेजी से चल रहा है। पिछले कुछ वर्षों के रुझानों को देखें तो MPBSE आमतौर पर अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के प्रथम सप्ताह में रिजल्ट घोषित करता है।

जैसे ही मंडल द्वारा आधिकारिक तौर पर रिजल्ट की तिथि और समय (Date and Time) की घोषणा की जाएगी, हम यहाँ तुरंत अपडेट करेंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर सुरक्षित रखें।

MP Board Result 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें? (Step-by-Step)

रिजल्ट घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइटों पर भारी ट्रैफिक के कारण साइट धीमी हो सकती है। ऐसे में आप नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके अपना परिणाम आसानी से देख सकते हैं, जो कुछ इस प्रकार से हैं:-

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.mponline.gov.in पर जाएँ।
  2. इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर अपनी कक्षा के अनुसार लिंक का चयन करें:
    • MPBSE – HSC (Class 10th) Examination Results – 2026
    • MPBSE – HSSC (Class 12th) Examination Results – 2026
  3. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहाँ आपको अपना 9 अंकों का रोल नंबर (Roll Number) और 8 अंकों का एप्लीकेशन नंबर (Application Number) दर्ज करना होगा।
  4. यह सभी जानकारी भरने के बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  5. इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करें या प्रिंटआउट ले लें।

बिना इंटरनेट के SMS के जरिए रिजल्ट कैसे देखें?

यदि आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो आप अपने मोबाइल से एक साधारण मैसेज भेजकर भी अपना स्कोर चेक कर सकते हैं, जिसकी स्टेप कुछ इस प्रकार से हैं:-

  • 10वीं के लिए: टाइप करें MPBSE10 <स्पेस> Roll Number और इसे 56263 पर भेज दें।
  • 12वीं के लिए: टाइप करें MPBSE12 <स्पेस> Roll Number और इसे 56263 पर भेज दें।कुछ ही समय में आपका विषयवार स्कोर आपके मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगा।

मार्कशीट में दी गई जानकारी की जांच करें

जब आप अपना ऑनलाइन रिजल्ट डाउनलोड करें, तो अपनी मार्कशीट में इन दिए गए विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच अवश्य करें:-

  • छात्र का नाम (Student’s Name)
  • पिता और माता का नाम
  • रोल नंबर और नामांकन संख्या (Enrollment Number)
  • विषयवार प्राप्त अंक (Theory और Practical अलग-अलग)
  • कुल प्राप्तांक और प्रतिशत
  • रिजल्ट स्टेटस (Pass/Fail/Supplementary)

नोट: ऑनलाइन डाउनलोड की गई मार्कशीट केवल तात्कालिक जानकारी के लिए है। मूल मार्कशीट आपको अपने संबंधित स्कूल से ही प्राप्त होगी।

पूरक परीक्षा (Supplementary Exam 2026)

जो छात्र एक या दो विषयों में पासिंग मार्क्स (33%) लाने में असमर्थ रहते हैं, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। MPBSE ऐसे छात्रों के लिए पूरक परीक्षा (Supplementary Exam) आयोजित करता है। इसके फॉर्म मुख्य रिजल्ट घोषित होने के कुछ दिन बाद ही भरना शुरू हो जाते हैं। इसकी परीक्षा जून या जुलाई 2026 में होने की संभावना रहती है।

  • अगर आप 10वीं कक्षा में हैं तो 2 विषय की पूरक परीक्षा दे सकते हैं।
  • और अगर आप 12 वीं कक्षा में हैं तो 1 विषय की पूरक परीक्षा दे सकते हैं।

‘रुक जाना नहीं’ योजना 2026 (Ruk Jana Nahi)

एमपी बोर्ड के उन छात्रों के लिए जो मुख्य परीक्षा में दो से अधिक विषयों में फेल हो जाते हैं, मध्य प्रदेश सरकार की ‘रुक जाना नहीं’ योजना एक वरदान है। इसके अंतर्गत छात्र फिर से परीक्षा देकर अपना साल बचा सकते हैं। इस योजना के फॉर्म की जानकारी भी आपको mpbsemponline.in पर मिल जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: क्या मैं बिना ‘एप्लीकेशन नंबर’ के रिजल्ट देख सकता हूँ?

उत्तर: नहीं, MPBSE के पोर्टल पर रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर के साथ एप्लीकेशन नंबर (आवेदन संख्या) होना अनिवार्य है। यह आपके प्रवेश पत्र (Admit Card) पर लिखा होता है।

प्रश्न 2: अगर मैं अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हूँ तो क्या करूँ?

उत्तर: यदि आपको लगता है कि आपके अंक अपेक्षा से कम हैं, तो आप Re-verification (पुनर्गणना) या Answer Sheet की फोटोकॉपी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न 3: एमपी बोर्ड में पास होने के लिए कितने प्रतिशत अंक चाहिए?

उत्तर: प्रत्येक विषय में पास होने के लिए न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

निष्कर्ष

MP Board Result 2026 छात्रों के कठिन परिश्रम का परिणाम है। हम सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। जैसे ही परिणाम घोषित होगा, डायरेक्ट लिंक हमारी वेबसाइट पर सक्रिय कर दी जाएगी। परीक्षा परिणाम और शिक्षा विभाग की ताज़ा खबरों के लिए mpbsemponline.in को नियमित रूप से विजिट करते रहें।

Leave a Comment